मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों तथा मंडी परिसर तथा कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सरकार की तरफ से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नए कृषि बिल के प्रति लोगों को जागरुक किया गया।
बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर विकास खंड परदहां में खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि अरिजीत सिंह उपाध्यक्ष उपभोक्ता सहकारी संघ उप्र रहे।
इस मौके पर मुत्र्ख्य अतिथि उपाध्यक्ष उपभोक्ता सहकारी संघ अरिजीत सिंह ने कहा कि किसान अब अपनी फसल कहीं भी किसी को भी बेच सकते हैं और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। एमएसपी मूल्य मिलता रहा है, और मिलता ही रहेगा। सरकारी मंडी व्यवस्था जारी रहेगी।
मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिले के 241329 किसानों के खाते में भी धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। इस दौरान राधेश्याम एडीओ कोआपरेटिव, भाजपा नेता राजनाथ मिश्र आदि शामिल रहे। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों को कृषि बिल पर विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। किसान मेले के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री राम सोनकर क्षेत्र के लगभग 12 किसानों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में शुकवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिह ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अपर्ति कर किया। वक्ताओं ने किसानों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
घोसी संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती को किसानसम्मान दिवस के रुप में शुक्रवार को घोसी ब्लाक के प्रांगण में मनाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत घोसी विधायक विजय राजभर तथा एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने उनके के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बीडीओ डीके चतुर्वेदी, जयप्रकाशसिंह, मुन्नाप्रसादराजभर,आनंद चौधरी, मुन्नागुप्ता आदि रहे।
फतेहपुर मंडाव। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर ब्लाक कार्यालय परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम कालाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय रहे। गोष्ठी को भाजपा के भरत भैया,राधेश्याम सिंह आदि शामिल रहे।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में दोहरीघाट ब्लाक मुख्यालयपर मनाया गया।
कुसुम्हा संवाददाता के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर शुक्रवार को क्षेत्र के गोठा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता जनार्दन , ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार व ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के सूरजपुर स्थित साधन सहकारी समिति के परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन विकास कुमार मल्ल ने माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विनय कुमार राय बंटी, जिला पंचायत सदस्य इंद्र कैलाश यादव, पूर्व सरपंच संजय राय, सरपंच बिहारी यादव, रमकरन राजभर, नरेंद्र मल्ल, ग्रीस दुबे, पवन शर्मा, जय प्रकाश राजभर, सुबाष यादव सचिव आदि उपस्थित रहे।
रतनपुरा संवाददाता के अनुुसारजिला सहकारी बैंक लिमिटेड रतनपुरा एवं साधन/ किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पहसा मोहिउद्दीन पुर की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारकी वाजपेयी के जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर सभापति रामअवध सिंह, रामअवतार जायसवाल आदि शामिल रहे।
इनसेटपूर्व पीएम का छोटा चित्र देख भड़के विधायक:
घोसी। ब्लाक कार्यालय के प्रांगण में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर पहुंचे विधायक विजय राजभर कार्यक्रम स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छोटे चित्र को देखकर भड़क गए। बीडीओ को निर्देश दिया कि बड़ा चित्र लगाया जाए।इस अवसर पर सरकार द्वारा जारी पत्रक को लोगों के बीच वितरित किया।साथ ही सभी को मास्क दिया गया।
पूर्व पीएम के जयंती पर किया पौधरोपण
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर स्वयंसेवी संस्था गूंज एक गुहार की टीम तुलसी के पौधे का रोपण किया गया। एक गुहार की प्रबंधक पूजा राय ने कहा कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न जिनकी सिर्फ स्मृति शेष है। इस अवसर पर संतोष पांडेय,सूरज सूर्या, रकिबव्षत़ा राय, अमरनाथ,भानु सिह, चंदन गुप्ता, आदेश, गौरव आदि शामिल रहे।