पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थिति भाजपा कार्यालय से लेकर ग्राम्यांचल में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहीं केक कटा तो कहीं मिठाई बांटी गई।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को लेकर दृढ़संकल्पित हैं।
क्षेत्रीय समिति के सदस्य अरिजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व विराट है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, अरविंद सिंह, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, रमेश राय, राजेश सिंह राज, गुड्डू सिंह आदि रहे। दोहरीघाट: पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके 65वें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर दुर्गा राय ने कहा कि मोदी के विराट व्यक्तित्व का पूरा विश्व कायल है। भाजपा नेता डा. एचएन पटेल ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी परचम लहराएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भरत सिंह, गुलाबचंद गुप्ता, संदीप राय, मिण्टू राय, रणजीत राय, संतोष राय आदि उपस्थित रहे।