फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंडित दीनदयाल के आदर्शों जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के गायन के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि अरविंद सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के पक्षधर थे। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा को देश के लिए नई दिशा देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और संचालन मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, विजय राजभर, बजरंगी सिंह, विजय राजभर, पूनम सरोज, सचिंद्र सिंह, आकाश मल्ल, प्रतीक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें