फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम के रूप में परीक्षा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी करें कार्य : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड को लेकर बुधवार को कम्युनिटी हाल में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें परीक्षा को नकलविहिन कराने को लेकर डीएम ने समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक डीआईओएस गौतम प्रसाद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाई स्कूल के 37506 एवं इंटरमीडिएट के 39956 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।
जनपद में पांच संवेदनशील एवं तीन अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को लेकर चार जोनल मजिस्ट्रेट, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 127 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 127 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं डीएम ने इससे पहले परीक्षा से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से नकल विहीन संपन्न कारये उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं परीक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करें, जिससे इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
वहीं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि प्रश्न पत्र निकालते समय विशेष ध्यान दें, जिस पाली एवं विषय का है वही प्रश्न पत्र खोलें। बैठक के प्रारंभ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी दिशा निर्देशों से समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें