फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्लीज सर, इस बार मुझे पास कर दीजिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थी प्रश्नों के जवाब अजब गजब लिख रहे हैं। परीक्षक भी पढ़कर हैरान हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल विज्ञान की उत्तरपुस्तिका में एक परीक्षार्थी ने लिखा कि प्लीज सर इस बार मुझे पास कर दीजिए। सर मैं आपके पूरे परिवार के लिए दुआ करेंगे। प्लीज सर मुझे पास कर दीजिएगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसी कैमरे की निगरानी में किया गया। 625 परीक्षकों ने 24013 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। चार लाख 16 हजार 801 के सापेक्ष तीन लाख 49 हजार 675 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

कंट्रोल रुम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने जाने वालों पर एलआईयू नजर रख रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी इंटर काॅलेज में 208 परीक्षकों ने 7645 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में 192 परीक्षकाें ने 7640 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा में 49 परीक्षकों ने 3371 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। टाउन इंटर काॅलेज मुहम्मदाबादगोहना में 176 परीक्षकों ने 5357 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों की कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें