मऊ। मुख्तार अंसारी का शूटर और कुख्यात फरार अपराधी अनुज कनौजिया पर
गुरुवार को इनाम की राशि ढाई गुणी हो गई।अब यह घोषित राशि ढाई लाख रुपए हो गई है, इससे पहले यह इनाम की राशि एक लाख रुपए थी।पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से फरार
अनुज कनौजिया की इनाम राशि बढ़ा दी गई है।इसके तहत इस राशि को गुरुवार से अब ढाई लाख कर दिया गया है।बताया कि फरार आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर है।उस पर जिले के अलग अलग थाने पर गंभीर धाराओं में लगभग 23 मुकदमे दर्ज हैं।बताते चले कि फरार आरोपी चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी है।
अनुज कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर मऊ के अलावा गाजीपुर जिले में दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर गौर करें तो अनुज पर मऊ जिले के कोतवाली थाने में सर्वाधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रानीपुर में पांच, दक्षिण टोला थाने में दो व चिरैयाकोट कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। तीन मुकदमे गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने में भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थाने में भी मुकदमा दर्ज है।