फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खेल रहे तीन बच्चों पर गिरी दीवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी/मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर हाटा गांव में शुक्रवार की देर शाम घर में खेल रहे तीन मासूमों पर दीवार गिर गई। इस घटना में जहां एक नौ वर्षीय मासूम की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को लेकर परिजन आनन फानन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां घायल बच्चों को गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर हाटा गांव निवासी कल्पनाथ चौहान गांव में अपना पक्का मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे संदीप(9), कौशल (11) और उर्मिला(15) एक कमरे में ढले बीम पर झूला लगाकर झूल रहे थे। इसी दौरान ढाली गई बीम दीवार के साथ भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें तीनों बच्चे उसमें दब गए और चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर परिजन तथा गांव के लोगों ने मलबा हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी, जबकि उर्मीला और कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें फतहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से परिजनों को जहां रो रोकर बुरा हाल हैं, वहीं गांव में घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है। जिस निर्माणाधीन में यह हादसा हुआ उसे कल्पनाथ चौहान द्वारा कई साल से बनाया जा रहा था। दो साल से इस मकान का निर्माण पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ था। मकान में ढले बीम पर बच्चे झूला डालकर कई दिनों से झूलते रहते थे। कल्पनाथ के दो बेटे संदीप और कौशल ही हैं, जिसमें संदीप की मौत से परिवार को बहुत गहरा धक्का लगा है। वहीं तीसरी घायल किशोरी उर्मिला बच्चों की बुआ लगती है। जो कि हादसे के समय बच्चों के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें