फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
दुबारी गांव में खराब और जर्जर सड़क पर कीचड़ में धान रोपकर विरोध दर्ज कराते लोग । अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील की सबसे बड़ी ग्राम सभा व पूर्व में रहा अंबेडकर गांव दुबारी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। दलित बस्ती में लाखों रुपये की लागत  से बनी सड़क नाले में तब्दील हो गयी है। लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को कीचड़ में धान  रोपकर क्षेत्रीय विधायक,  जिला पंचायत सदस्य सहित प्रशासन के खिलाफ सड़क  नहीं तो वोट नहीं,  प्रशासन मुर्दाबाद आदि के नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों ने  अगले चुनाव में वोट बहिष्कार के भी संकेत दिए।
विज्ञापन

  
  विकास खंड फतहपुर मंडाव की सबसे बड़ी ग्राम सभा दुबारी है। लगभग एक  दर्जन से अधिक पुरवे हैं।कस्बा दुबारी में ही दक्षिण तरफ दलित बस्ती  है। जिसमें सैकड़ों परिवार हैं। इसी दलित बस्ती के बीच से पूर्व में बनी पिच सड़क  है, जो पिछले कई सालों से जर्जर व टूटी अवस्था में है। सड़क के किनारे जलनिकासी के लिए बनी नाली क्षतिग्रस्त हो गयी  है। जिससे नाली के पानी सड़क पर ही बहता है। कई बार  ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक उमेश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य जयेंद्र  प्रसाद सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

लिहाजा बुधवार को ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए और  प्रशासन सहित अन्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अगर हमें कीचड़ में ही रहना है तो हम अगले चुनाव में वोट बहिष्कार का भी निर्णय लेंगे। मजे की बात यह है कि इसी मुहल्ले में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व बसपा  नेता जयेंद्र प्रसाद का भी घर है लेकिन उन्हें भी इन दलितों की परेशानियों  से कोई सरोकार   नहीं है। प्रदर्शनकारियों में विनोद कुमार, दीनानाभथ, मनोज कुमार,  हीरामन, आनंद कुमार सहित दर्जनों हरिजन बस्ती के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें