फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बगलीपिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के आखिरी दिन मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा के नेतृत्व में प्राध्यापकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय में सहजन, फाइकस, करोटन सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कॉलेज में अशोक, सागौन, नीबू, अनार, अर्जुन, कंजी आदि के 150 से अधिक पौधे लगाए गए। शासन की तरफ से उच्च शिक्षण संस्थानों में वृहद स्तर पर पौधरोपण के लिए प्राचार्य डॉ मुनीब शर्मा को नोडल नामित किया गया है। प्राचार्य के नेतृत्व में जिले के महाविद्यालयों में 11300 से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुनीब शर्मा ने बताया कि हमने लक्ष्य को केवल पूर्ण ही नहीं किया, अपितु उससे अधिक पौधे लगवाए। जियो टैग के साथ पौधारोपण का रिपोर्ट शासन को भेजा गया। कहा कि हमें खूब पौधे लगाने चाहिए, क्योंकि पौधे हैं, तो जल है, पौधे हैं ,तो जीवन है और पौधे हैं तभी सृष्टि भी है। पौधारोपण करने वालों में डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय, रमेश कुमार, डॉ. छविनाथ प्रसाद , डॉ. पवन कुमार सिंह, दीपक पाराशर, बालमुकुंद यादव, चंद्रदीप यादव, अमन मौर्य, रामहर्ष तथा प्रमोद यादव आदि शामिल रहे। उधर लोक कल्याण सेवा न्यास की तरफ से कासिमपुर गांव मेें पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 601 फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत लोक कल्याण सेवा न्यास मार्ग दर्शक मंडल के अध्यक्ष अरविंद सिंह तथा नीलम सर्राफ किया। इस अवसर पर सचिंद्र सिंह, रवीश तिवारी, अरविंद गुप्ता, माधव प्रकाश पांडेय, मीना अग्रवाल, नीलम सर्राफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें