फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की रिहाई के लिए हुई जगह-जगह पूजा

विज्ञापन
भारतीय पायलट अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी को लेकर नगर के मुंशीपुरा काली मंदिर पर हवन पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : mau
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की पकिस्तान से सकुशल वापसी को लेकर गुरुवार को लोगों ने हवन- पूजा अर्चना कर मन्नते की। वहीं शाम को पकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा विंग कमांडर को शुक्रवार को भारत के हवाले करने की घोषणा होते ही लोगों ने एक स्वर में शुक्रवार केे विंग कमांडर के आगमन पर उनका जोरदार अभिनंदन करने की बात कही।
विज्ञापन


पकिस्तान की कैद में गिरफ्त विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी को लेकर पूरे देश के साथ जिले में लोग प्रार्थना नजर करते आए। नगर के मुंशीपुरा स्थित कालीमंदिर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना तथा हवन कर उनके सकुशल वापसी की प्रार्थना की। प्रार्थना करने वालों में मीना अग्रवाल, शरद टंडन, संगीता दिवेदी, पुष्पा जायसवाल, ललिता शास्त्री, डॉ. रूबी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

चिरैयाकोट: कस्बे के चिरैयाकोट बाजार स्थित शिवमंदिर पर विश्व हिंदू परिषद , बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना कर सकुशल वापसी की प्रार्थना की। प्रार्थना करने वालों में महेंद्र पांडेय, प्रकाश पांडेय , हिमांशु पांडेय, राजीव जायसवाल, राजकुमार मौर्य, चितरंजन राजभर , विक्रांत उपाध्याय, पंकज पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बताते चले कि 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले के शहीद 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए देश की एयर फोर्स द्वारा

बीते मंगलवार को पीओके एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप को तहस नहस कर डाला था। जिसके बाद बौखलाई पकिस्तानी एयर फोर्स ने बुधवार को देश पर हवाई हमला करने की कोशिश की, जहां पकिस्तान के एफ-16 विमान को नष्ट करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का फाइटर प्लेट भी क्रेश हो गया। इस दौरान विंग कमांडर ने पैराशूट से जंप लगाया, लेकिन तेज हवा के चलते वो पकिस्तान सीमा में चले गए। जहां पकिस्तानी सेना से उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें