नववर्ष पर नगर के बलिया मोड़ स्थित रोज गार्डन में लगे मेले का बच्चों ने लुत्फ उठाया।
- फोटो : mau
नए साल पर मंगलवार को लोगाें ने खूब जश्न मनाया। सुबह से शाम तक पिकनिक स्पॉट, पार्क और रेस्टोरेंट गुलजार रहे। लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और तोहफे पेश किए। का पहला दिन अधिकांश लोगों ने मौज मस्ती के बीच गुजारा। फोटो खिंचवाने से लेकर ग्रुप डांस करने वालों की संख्या कुछ ज्यादा ही रही। खास कर नए साल का जश्न युवाओं पर चढ़ कर बोला। किसी ने पार्टी दी तो किसी ने दावत। खूब जमकर धमाल हुआ। साल के पहले दिन लोगों ने फुरसत के लम्हे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिताए।
नववर्ष का पहले दिन नगर के शीतला माता मंदिर, रोडवेज, आजमगढ़ मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में लोगों ने दर्शन पूजन कर नया साल बेहतर बीतने की मन्नतें मांगी। नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान और वनदेवी धाम पार्क में युवाओं समेत कई परिवारो ने नए साल का जश्न मनाया। युवाओं को फिल्मी गीतों की धुनों पर ग्रुप डांस करते देखा गया। बाद में लोग रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उधर, बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
पिपरीडीह : बाजार में युवाओं की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
मझवारा : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। युवाओं ने फिल्मी गीतों आैर ढोल नगाड़ा बजा कर उस पर जमकर नृत्य किया।