फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक में टक्कर मारकर भाग रही पिकअप ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह बाजार में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पिकअप की चपेट में आने से मुकेश कुमार (26) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर मां बदहवास हो गई। कामधेवना गांव निवासी अवधेश चौहान ने बताया कि उनके चचेरे भाई मुकेश किसी काम से सिपाह बाजार गए थे। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप बाइक में टक्कर मारकर भाग रही थी। उसे रोकने के लिए मुकेश सड़क की ओर बढ़े, तभी चालक ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मुकेश दो भाइयों में छोटे थे और अविवाहित थे। वह अपनी मां के साथ घर पर रहते थे, जबकि उनके छोटे भाई सत्येंद्र कुमार बाहर रहकर काम करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पिकअप की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें