फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टड़वा चौबेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बारहतील जगदीशपुर गांव निवासी चंदन कश्यप (38), किरण देवी, मुन्ना और बबलू के साथ घोसी से वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाकर ऑटो से घर जा रहे थे। चंदन ऑटो में किनारे बैठे थे। अभी टड़वा चौबेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही चंदन सड़क पर गिर गए और पिकअप चालक रौंदते हुए भाग गया। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे शव को उठाकर किनारे किया। कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें