फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा नेे जीती ट्राफी

Tue, 08 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयीय महिला लान टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सोनीधापा इंटर कालेज में हुआ। सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा ने ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन



मंगलवार को संपन्न महाविद्यालयीय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा जौनपुर, डीसीएसके पीजी कालेज मऊ ने प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता में तीन टीमें ही खेली। जिसमें सहकारी पीजी कालेज मेहरांवा जौनपुर के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल से ट्राफी पर कब्जा किया। रनरअप की ट्राफी डीसीएसके पीजी कालेज को मिली।
विज्ञापन



तीसरे स्थान पर सर्वोदय पीजी कालेज की टीम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डा.शिवशंकर सिंह ने विजेता, उपविजेता सहित सभी टीमों को शील्ड प्रदान किया।


समारोह में मुख्य रूप से डा. सर्वेश पांडेय, डा. रामविलास राय, डा. बाबूलाल, डा. जियाउल्लाह, डा. चंद्रप्रकाश राय, डा.अशोक कुमार, कमलेश, डा. जफर, पर्यवेक्षक, रणधीर, अखिलेश गौतम, अमरजीत आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजन सचिव डा.हरिलाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें