फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन

Mon, 29 Dec 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य शुरू न होने पर उप्र किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

   धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष रामप्यारे गौतम ने कहा कि रतनपुरा, सिधवल, इटौरा से पहसा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना से बजट स्वीकृत हो गया है। बजट स्वीकृत होने के छह माह बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

 इससे ग्रामीणों को काफी घूमकर आना जाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिधियों की मिलीभगत के चलते सड़क निर्माण कार्य को लटका दिया गया है। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


सड़क मरम्मत अविलंब शुरू नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। संगठन के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य न होने से रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। धरने में रवि कुमार, रामकुमार भारती, अवधेश पांडेय, संजय कुमार, ओम, वृजेश खरवार, संतोष खरवार, संतोष कुमार खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें