मऊ। डीसीएसके पीजी कॉलेज में तैनात संविदा शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि मांग पूरी न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में तैनात पत्रकारिता विभाग, भुगोल, इतिहास, उर्दू विभाग, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, रसायन विभाग सहित अन्य विभागों में तैनात संविदा शिक्षकों ने स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के बैनर तले विरोध जताया। इस दौरान सुुरेश प्रताप सिंह दीक्षित ने कहा कि संविदा पर तैनात विभागाध्यक्षों के वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही है। न ही सीपीएफ कटौती की जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्राप्त सकल आय से शिक्षकों को वेतन मद में भुगतान की जाने की मांग की। साथ ही संविदा प्राध्यापकों का भविष्य निधि की कटौती की मांग की। विरोध जताने वाले में डॉ. पीके पांडेय, डॉ. जफर अहमद, डॉ. रफीक अहमद, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. रुचिका मिश्रा, डॉ.घनश्याम दुबे, डॉ. निशारानी सिंह, डॉ. ममता शर्मा, रामविलास यादव, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।