समाजवादी पेंशन योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिलाओं ने नगर पंचायत कोपागंज के प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया।
साथ ही जमकर नारेबाजी की। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सभासद सहाना खातून ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पात्राें के चयन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है।
नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में समाजवादी पेंशन योजना के तहत अपात्रों का चयन कर लिया गया है। जबकि पात्रों का नाम सूची से हटा दिया गया है। जिसके घर नौकरी है या कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो विदेश रह रहे हैं उनका योजना में चयन कर लिया गया है। वहीं जो गरीब हैं उनका सूची में नाम ही नहीं है।
तहसील प्रशासन की ओर से योजना में की गई गड़बड़ी की जांच कर बढ़ोत्तरी करने का आश्वासन दिया गया था कहा कि 12 व 13 अप्रैल को पेंशन नहीं दिया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।