फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार को किसानों की है चिंता

Thu, 09 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के किसानों की चिंता केंद्र सरकार को है। मौसम की वजह से आपदा झेल रहे किसानों को केंद्र सरकार से राहत की उम्मीद करनी चाहिए।
विज्ञापन



नुकसान का आकलन करने के लिए कमेटी गठित की है। जिसके आधार पर केंद्र सरकार किसानों के लिए राहत पहुंचाएगी। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को जिले में आगमन पर कही।


लखनऊ से वह गाजीपुर जिले के घरिया गांव स्थित एक स्कूल में प्रतिमा अनावरण के लिए जाते हुए यहां ठहरे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर उनका स्वागत किया। खुरहट में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



 पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का सबसे पहले खुरहट में जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उत्तर प्रदेश में हुए आपदाग्रस्त किसानों की काफी चिंता है।
विज्ञापन



इसके लिए केंद्र सरकार की एक कमेटी परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कर रही है। जिसके बाद सीधे किसानों को उसका मुआवजा मिलेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें