फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता के विरुद्ध प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अलगाववादी नेता मसर्रत आलम द्वारा जम्मू कश्मीर में भारत विरोधी नारा लगाने और भारत के खिलाफ साजिश रचने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बालनिकेतन तिराहे पर मर्सरत आलम का पुतला फूंका।
विज्ञापन


साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि जम्मू कश्मीर में देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश हो रही है।


जिसमें वहां की पीडीपी सरकार भी मिली हुई है। इसीलिए उसने अलगाववादी मसर्रत आलम को जेल से रिहा कर दिया। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि भारत में रहकर भारत का खाकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है।


जिला उपाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि आतंकवादियों की जगह जेल में होती है ऐसे व्यक्तियाें को जेल से रिहा करके पीडीपी सरकार मानसिकता को दिखा चुकी है।


इसी कारण जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों का मनोबल बढ़ रहा है। इस अवसर पर विनीत तिवारी, बबलू शाही, पवन सिंह, देवेंद्र राजभर, नीरज गुप्ता, अनुराग तिवारी, मिथिलेश, संजय विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, राजा राजभर, अजीत राय, अवधेश मौर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें