फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने चढ़ाईं आस्तीनें

Thu, 16 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन



इस दौरान भाकपा माले के जिला सचिव विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश रद्द करे। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद  फसल का किसानों को 50 हजार प्रति हेक्टेयर के दर से मुआवजा दिया जाए।


साथ ही सदमे में मरे किसान के परिवार को 25 लाख का मुआवजा मिलेे, किसानों के कर्ज को माफ करने, कर्ज की वसूली पर रोक लगाने आदि की मांग की।


उन्होंने कहा कि जिले के कांशीराम आवास में रहने वाले गरीबों की कटी बिजली को तत्काल जोड़ा जाय। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा नेता बसंत कुमार ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर किसानों की जमीन छिनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



प्रदेश की अखिलेश सरकार भी बदले की भावना से जिले के सभी कांशीराम आवास कालोनियों की बिजली को कटवा दिया है। समाजवादी पेंशन सिर्फ सरकार के अपने लोगों में ही बांटा जा रहा है।


धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र और प्रदेश सरकार नहीं चेती तो कार्यकर्ता प्रदर्शन को बाध्य हाेंगे। धरने में मुख्य रुप से श्रीराम सिंह, मिट्ठू, नन्दू, राजेश भारती, सुग्गन यादव, शमीम अहमद, विमला, कंचन सुखिया, सुखसाना, फातिमा, फिरदौस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें