फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अमिला नगर पंचायत में लगे शिविर में सुनी गईं लोगों की शिकायतें

विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत में लगे कैम्प में जनसुनवाई करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
अमिला। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत अमिला के वार्ड नंद नगर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के शनि मंदिर पर डूडा विभाग एवं नगर पंचायत की ओर से जनसमस्या निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित नगर की विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के बड़राव मंडल अध्यक्ष आलोक राय, अमेरिका सिंह, प्रवीण पटेल सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई। इसमें नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। लोगों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, नगर की मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। चौपाल में मौजूद पदाधिकारियों ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाने की बात कही। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नगरवासियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस पहल से नगरवासियों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें