फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चिलचिलाती धूप से बेहाल रहे लोग, हर 30 मिनट पर होती रही ट्रिपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की मुुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ते तापमान के साथ ही पूरे दिन लोग गर्मी से हांफते रहे। वहीं हर 30 मिनट पर ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मुंह को ढंककर झुलसा रही धूप से लोग अपने आप का बचाव करते दिखे। वहीं मंगलवार की रात नगर क्षेत्र में हर 30 मिनट पर हो रही ट्रिपिंग से लोग चैन से सो नहीं पाए। कई दिनों से ट्रिपिंग होने से लोगों को दिन रात एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। बुधवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे ही धूप सहन नहीं हो पा रही थी। बढ़ते गर्मी के बीच लोग शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे।
भीषण गर्मी के मौसम में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगाें को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग से लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग चैन से सो नहीं पाए। कई दिनों से बिजली अप डाउन होने से लोंगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रतनपुरा: आग उगलते सूरज की तपन ने सभी को बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप हो जा रही है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं।
बढ़ा तापमान आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित कर रहा है। पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक बाजारों में सन्नाटा की स्थिति हो रही है। दोपहर में बिजली गुल हो जाने से दुकानदारों को और भी परेशानी उठानी पड़ती है। धूप किसानों की भी परेशानी बढ़ाई है। बढ़ते तापमान से धान की नर्सरी सूख रही है। गर्मी के कारण किसान खेतों में काम भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें