फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तहसीलदार और एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएम प्रवीण मिश्र ने दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दो तहसीलदारों को दो तहसीलों पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। डीएम ने 11 जून की शाम सूची जारी कर सभी उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम हेमंत चौधरी को मुहम्मदाबाद गोहना न्यायिक एसडीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना न्यायिक एसडीएम रहे अवधेश चौहान को सदर एसडीएम बनाया गया है। वहीं सदर तहसीलदार उमेश सिंह को मुहम्मदाबाद गोहना तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुहम्मदाबाद गोहना तहसीलदार रहे शैलेंद्र चंद्र सिंह को मुहम्मदाबाद गोहना के साथ सदर न्यायिक तहसीलदार बनाया गया है। साथ ही सदर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा को घोसी और घोसी नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को सदर नायब तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें