फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: माखन चोरी की प्रस्तुति देख आनंदित हुए लोग

विज्ञापन
सूरजपुर स्थित जानकी घाट पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान रासलीला प्रस्तुत करती वृंदावन की
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के जानकी घाट सूरजपूर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधारी रासलीला मंडली की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस के साथ आनंद से भर दिया। रासलीला मंचन को देखने के लिए सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी और गोपियों संग शरारत भरे प्रसंगों को जब मंच पर उतारा गया तो दर्शक मुस्कुरा उठे। बाल कृष्ण की नटखट अदाओं और संवादों पर श्रद्धालु हंसते मुस्कराते नजर आए।
महारास और गोवर्धन पूजा के दृश्य आते ही वातावरण भक्तिमय रहा। कलाकारों के सजीव अभिनय और मधुर संगीत ने मंचन को यादगार बना दिया। आयोजन स्थल पर कभी भक्ति तो कभी हास्य का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

श्रद्धालु देर तक रासलीला का आनंद लेते रहे। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रभाकर राय, प्रभात, अजय राय, गंगाधर राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें