एक दिन के लिए प्रभारी बीएस ए बनी नैना
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शनिवार को कंपोजिट विद्यालय बढुआ गोदाम की सातवीं कक्षा की छात्रा नैना को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बतौर बीएसए नैना ने पद संभालते ही विभिन्न पटल सहायकों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी ली। इसके बाद अलग-अलग मामलों पर दिशा निर्देश भी दिया। छात्रा के आत्मविश्वास से सभी प्रभावित हुए।
बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और वे नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होती हैं।