मां बेटी की मौत मामले में मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरायलखंसी थाना का घेराव करते ग्रा
सरायलखंसी थाने के ताजोपुर स्थित बाबा का पूरा मौजा में सोमवार को बोलेरो से रौंदने से मां-बेटी की मौत के बाद मंगलवार की सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने दो घंटे तक थाने का घेराव किया। मुआवजे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
सैकड़ाें की संख्या में ग्रामीणाें के थाने पर आने की जानकारी होते ही सीओ सीटी कृष राजपूत नगर कोतवाल अनिल कुमार सिंह और दक्षिण टोला थानाध्यक्ष वसंत लाल के साथ थाने पर पहुंच गए।
ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग पर अड़े थे। सीओ सीटी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देने के बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब दो घंटे के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने के आश्वासन के पर ग्रामीण थाने से हटे।
इस दौरान थाने पर ग्रामीणों के पहुंचने से गाजीपुर से गोरखपुर जाने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा।
पुलिस छावनी में तब्दील रहा गांव : सरायलखंसी थाना के बाबा का पूरा गांव में हादसे के बाद मंगलवार को पूरे गांव में पुलिस बल की तैनाती रही।
मुख्य मार्ग से लेकर पीड़ित और आरोपी के घर पुलिस की टीम लगी थी। गांव में कोई अनहोनी न हो इसके लिए इसके लिए लोगों से बात करते दिखे। हादसे को लेकर गांव में पूरे दिन कई तरह की चर्चाएं भी होती रही। गोल्डी की शादी के बाद आरोपी की हरकत से होने वाले तलाक की बातें भी लोगों की जुबान पर तैरती रही।