फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर्द हवाओं से बेहाल रहे लोग, लुढ़का पारा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को धूप का आनंद लेते मरीज और उनके तीमारदार।संवाद
विज्ञापन
मऊ। मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार को जिले में खिली खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन सर्द हवा से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन

सर्द हवा चलने से लोगों का शरीर गर्म कपड़े से लदा रहा। सोमवार को तड़के से ही तेज हवा चलने से लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। सुबह छह बजे जिले के प्रमुख मार्गों पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। तापमान पर नजर डाला जाए तो सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रर्ता 68 प्रतिशत रही। 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने के चलते नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें