फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर में हुआ झगड़ा, सुबह युवक की फंदे से लटकी लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर के आदर्शनगर मुहल्ला निवासी सूरज गुप्ता (26) ने सोमवार की सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। नौजवान बेटे की मौत से रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सूरज गुप्ता वेल्डिंग का काम करता था। मुहल्लेवासियों ने बताया कि रात में किसी बात पर परिजनों में आपस में विवाद हुआ था। सुबह 10 बजे तक सूरज कमरे से बाहर नहीं निकला तो, परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर सूरज का शव लटक रहा था। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के प्रभारी मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें