फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर पैसे के िलए जूझते रहे लोग

Sun, 04 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी लंबी कतार।
विज्ञापन
नोटबंदी के 26वें दिन बाद भी अभी जिले के एटीएम कैश के अभाव में बंद हैं। रविवार को बैंक बंद होने के चलते लोगों की आस एटीएम पर लगी थी लेकिन वह भी अधिकांश बंद रहे। एक प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के सिवाय जिले के अधिकांश एटीएम बंद रहे। इससे लोगों की भीड़ एचडीएफसी पर अधिक देखने को मिली।  कैश के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन


   नोटबंदी से कोई शादी विवाह के लिए परेशान है तो कोई शादी विवाह में निमंत्रण और उपहार सहित विभिन्न जरूरत के सामान खरीदने के लिए अपने खाते से अपना ही रुपया निकालने के लिए परेशान है। सरकार ने जो नियम और शर्तें लगाई हैं वह तो ठीक लेकिन उसके विपरीत बैंकों और एटीएम में घंटों लाइन लगने के चलते लोग ऊब चुके हैं। कई घंटे की लाइन लगाने के बाद लोग किसी प्रकार अपना ही नाममात्र का कैश पा रहे हैं। 

   अगर उसे दूसरे दिन कैश की जरुरत हुई तो वह फिर से नई मुसीबत में पड़ जा रहा हैै। रविवार को कई लोग अधिकांश एटीएम के शटर बंद होने एवं उनमें पैसा न होने के चलते जगह-जगह चक्कर लगाते रहे। खुरहट निवासी राजेश सुबह से ही कैश पाने के लिए जगह-जगह एटीएम पर गया। एकमात्र एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर लगी लंबी लाइन में खड़ा होने के बाद वह लगभग दो घंटे बाद किसी प्रकार दो हजार रुपया पा सका। बताया कि उसे पांच हजार रुपये की आवश्यकता थी। बैंक में भी वही हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें