फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो महीने के दौरान पांच घरोंं में लाखों की चोरी से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय का माहौल है। बीते दो महीनों में पांच घरों में चोरियां हो चुकी हैं। चार घरों सहित एक प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, कपड़े सहित 40 लाख से अधिक के सामान की चोरी करने के साथ ही क्षेत्र में गाड़ियों की बैटरी की चोरी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं। लेकिन अब तक किसी मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है जिससे क्षेत्रीय लोगों में बहुत नाराजगी है।
विज्ञापन


पहला मामला बीते एक अप्रैल की रात का है थाना क्षेत्र के बरपुर निवासी कैलाश यादव के घर से चोरों ने करीब दस लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर लिए घटना के समय घर पर कोई नहीं था। दूसरा मामला पांच मार्च की रात का है, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ ताजोपुर स्थित नई बस्ती निवासी कालिंदी पांडेय के घर का है चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर लिए। घटना के समय घर का मालिक घर में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। तीसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा नई बस्ती की है, बीते छह मार्च की रात चोरों ने एक प्रदेश पुलिस में दरोगा के घर में घुसकर 45 हजार नगद सहित चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर लिए। घटना के समय महिला अपने चाचा के ब्रह्मभोज में गई हुई थी। चौथी घटना थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव निवासी बृजनाथ पांडेय के घर बीस लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी की है। पांचवां मामला भवनागपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है जहां से चोरों ने बीते दो मार्च की रात को विद्यालय में लगा सबमर्सिबल उड़ा लिया। होली के दिन काली मंदिर से बैटरी और डुमरांव गांव निवासी अशोक सिंह के ऑक्सीजन प्लांट से इनवर्टर और बैटरी की चोरी कर ले गए। डुमरांव गांव निवासी पट्टू पांडेय के ट्रैक्टर की बैटरी निकाल ले गए। एक माह पूर्व मुन्ना सिंह का सबमर्सिबल निकाल लें गए। कंधेरी गांव दो सप्ताह पहले तीन ट्रैक्टरों से बैटरी की चोरी कर ले गए। जबकि इन सभी मामलों में अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है, बैटरी चोरी करने वाले कुछ को गिरफ्तार किया गया है, जल्द सभी चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें