फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ योग मेें रमे रहे लोग

Wed, 21 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में योग करतीं महिला अधिकारी और छात्राएं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक के लोग योग क्रिया में डूब गए। इस दौरान लोगों ने मनोयोग से योग क्रिया को किया। जिला मुख्यालय पर स्टेडियम के साथ-साथ सोनीधापा मैदान और पालिका कम्युनिटी हाल के साथ डीसीएसके महाविद्यालय में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


 मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में संपन्न हुआ। यहां जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आम जनता ने भाग लिया। करीब एक घंटा 20 मिनट तक चले योगाभ्यास में लोगों ने मनोयोग से योग की क्रिया को कर उसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क उप्र लखनऊ की तरफ से भेजी गई एलईडी वैन से प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का  लाइव प्रसारण किया गया। इस शिविर में 10 क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक के रुप में डा. सर्वेश पांडेय के निर्देशन में  संजय सिंह, पंकज तिवारी द्वारा तीन अलग-अलग स्टेजों पर योगाभ्यास कराया गया। इस  अवसर पर सीडीओ हरीश चंद्र, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, हंसराज यादव , परियोजना निदेशक बीबी सिंह, डीडीओ  विजय शंकर राय, डीसी मनरेगा तेजभान सिंह, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे,  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी , जिला प्रोवेशन अधिकारी सतीश चंद्रा सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें