फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रस्तावित बैठक मंगलवार को विकास खंड मुख्यालय पर बुलाई गई है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य चर्चा की बजाए वोटिंग से निर्णय लेने पर सहमत हुए। उप जिलाधिकारी अधिकारी राजेश कुमार की देखरेख में वोटिंग कराई गई। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पथ में 73 एवं विपक्ष में ब्लाक प्रमुख रामशरण राम के पक्ष में महज पांच वोट पड़े। वहीं एक वोट निरस्त हो गया। कुल 93 सदस्यों में 79 सदस्य ही उपस्थित हो सके, शेष सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया। इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव पूर्ण बहुमत से पारित हो गया और ब्लाक प्रमुख रामशरण राम की कुर्सी उनके हाथ से निकल गई। इस पर अब अगले ब्लाक प्रमुख के लिए निर्वाचन आयोग के मतदान की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र पंचायत में कुल 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। ब्लाक प्रमुख के निर्वाचन के एक साल बाद ही अविश्वास प्रस्ताव आ गया। ब्लाक प्रमुख पक्ष के लोग अविश्वास प्रस्ताव में पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे थे, तो वहीं विपक्ष भी पूर्ण बहुमत का दावा कर रहा था। गत दिनों अजीत धुसिया के नेतृत्व में आधे से अधिक सदस्यों ने जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर ब्लाक में राजनीति गरम थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष एवं विपक्ष में चर्चा को लेकर बैठक उपजिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सदस्यों ने मतदान की मांग की। एसडीएम ने मतदान प्रक्रिया के माध्यम से दोनों पक्षों को विश्वास मत साबित करने का मौका दिया। मतदान की प्रक्रिया में कुल 79 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 73 मत पड़े जब कि विपक्ष में ब्लाक प्रमुख के पक्ष में महज पांच मत ही पड़े। एक मत अवैध होने के चलते निरस्त हो गया। शेष सदस्यों ने भाग ही नहीं लिया।
इस प्रकार मतों की गणना के बाद उप जिलाधिकारी ने ब्लाक प्रमुख रामशरण राय के विरुद्ध अविश्वास मत पूर्ण बहुमत से साबित होने की घोषणा की और रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दिया। बताया कि ब्लाक प्रमुख रामशरण राम के विरुद्ध पूर्ण बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के चलते उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद यहां पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें