फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों ने आजिज आकर किया हाइवे जाम

Fri, 05 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज कस्बा क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक पिछले 15 दिन से इंटरनेट में तकनीकी खबर के चलते अपना काम नहीं करा पा रहे थे। बृहस्पतिवार को आखिरकार उनके सब्र का बांध टूट ही गया और लोगों ने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



बैंक उपभोक्ता बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।


कोपागंज थाना क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर गुरुवार को जैसे ही उपभोक्ता पहुंचे उन्हें बैंक में तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन



शादी विवाह का सीजन होने के चलते लोगों को लेन देन की आवश्यकता पड़ रही है। पिछले 15 दिनों से पैसों का लेन देन नहीं होने से लोगों का गुस्सा गुरुवार को जाम के रूप में फूट पड़ा। वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष कोपागंज देवेंद्र सिंह मयफोर्स पहुंचे।


 इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या जानी तो एसबीआई के शाखा प्रबंधक आरएस यादव को बुलाया और उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने को कहा, इस पर शाखा प्रबंधक ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी। इस दौरान शाखा प्रबंधक के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। शाखा प्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि उन्हें अभी ड्यूटी ज्वाइन किए दो दिन हुए हैं।


 कंप्यूटर का मोडम जलने के चलते यह समस्या आ रही है जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सौरभ प्रजापति, आनंद राय, लालता प्रसाद, सूरज कुमार, राधेश्याम गौतम, चांदमुनी, बसंती, बलेसरी देवी, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें