फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
सोमवार को कुछ इस तरह से आसमान में छाए काले घने बादल। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सोमवार को अपराह्न बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों की दुश्वारियां बढ गई। हालांकि बारिश के साथ तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया था, साथ ही लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली थी। तेज हवा चलने से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। हवा के साथ बरसात होने से किसान परेशान दिखे। बार-बार मौसम में बदलाव होने से लोगों के बीमारियों से ग्रसित होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से आसामान में बादल छाए रहे। धूप-छांव होता रहा। बीच-बीच में तेज धूप हो जाने से राहगीरों का बुरा हाल रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन दोपहर बाद आकाश में घने बादल छाए गए। तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई। नगर में अपराह्न बाद लगभग 1.30 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
आधा घंटे तक बारिश रही। इसके बाद धूप निकल जाने से बुरा हाल रहा। जिले में तेज हवा के साथ बारिश तथा बूंदाबांदी होने से आम की फसल को नुकसान पहुंचा। बारिश शुरू होते ही सड़क पर गुजर रहे राहगीर, ठेला, खोमचा लगाने वाले पटरी दुकानदार सुरक्षित स्थान जाते देखे गए। बारिश के बाद मौसम सुहावना तो रहा, लेकिन उमस के चलते लोग परेशान दिखे। सोमवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोगों के बीमारियों से ग्रसित होने का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में नगर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री का कहना है कि मौसम बार-बार बदलने से वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, डायरिया सहित बीमारियों होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारियों से बचने के टिप्स
1. स्वच्छ पानी पीएं।
2. खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थो का सेवन न करें।
3. बासी व बचे हुए भोजन न करें।
4. बारिश में भीगने से बचें।
5. उबाल कर पानी पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें