फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना प्रवासियों को भोजन करा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अन्य प्रदेशों से आए प्रवासियों को भोजन कराने में जिले के कोपागंज ब्लाक के लाड़नपुर ग्राम पंचायत के चेलाराम का पूरा गांव के लोग मिसाल पेश कर रहे हैं। गांव के लोग चंदा और राशन एकत्र कर के दिन रात भोजन बनवाकर बसों और वाहनों से गुजरने वाले श्रमिकों को भोजन करा रहे हैं। लेकिन ये लोग अपना नाम सामने नहीं आने दे रहे हैं। नेशनल हाईवे पर टेंट लगाकर बाहर से आने वालों को भर पेट भोजन कराने के बाद उन्हें आगे रवाना कर रहे हैं। इस मुहिम में रोजाना पांच से सात सौ लोगों को भोजन करा हैं।यह क्रम पिछले 22दिनों से अनवरत चल रहा है। गांव के एक आदमी ने 22 दिन पहले प्रवासियों की बस रुकवा कर अपने पास से बिस्कुट बांटा लेकिन प्रवासियों की भूख देख द्रवित हो उठे। गांव आकर कुछ लोगों से मंत्रणा करके प्रवासियों को भर पेट भोजन कराने का निश्चय किया। 12 मई से चल रहा यह सिलसिला 22 वें दिन रविवार को भी जारी रहा। नाम पूछने पर इन मददगारों का कहना था कि हम लोग सिर्फ सेवा भाव से भूखे प्यासों की मदद कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के लिए नहीं। कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें