फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह बांधकर घर निकलने को मजबूर लोग

Wed, 06 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मई माह के पहले सप्ताह में ही पारा 41 डिग्री चढ़ने के बाद गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरु कर दिया है। आलम यह है कि सुबह 6 बजे से ही कड़ी धूप और तेज गर्मी के चलते लोग मुंह ढ़क कर अपने घरों से बाहर निकालने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा भी छाया रहता है। बीते दिनों बारिश के बाद गर्मी ने अब अपना कहर बरपा रही है। बुधवार को जिले में तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिसके कारण लोगों को बुरा हाल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को उठानी पड़ी। वहीं रोजाना कार्य पर जाने वाले लोगों को भी गर्मी से फजीहत हुई। इंसान के साथ साथ गर्मी का असर जानवरों में भी देखने को मिला। गर्मी के चलते जानवरों को सबसे ज्यादा पानी कि दिक्कत हुई। सड़क पर खुलेआम घुमने वाले आवारा पशुओं ने जहां भी पानी पाया वहां जाकर अपनी प्यास बुझाई। बाइक सवार लोग पूरा मुंह बांधकर बाइक चलाते दिखे। कई लोगों ने गर्मी से निजात के लिए छाता लगाकर घर से बाजार जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें