फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जीत से झूमे प्रशंसक

Sun, 15 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट विश्वकप में रविवार को अपने पहले मैच में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत पर प्रशंसक झूम उठे। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए लोग सुबह से ही टीवी पर चिपके रहे। भारत की जीत के बाद जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन



रोमांचक मैच को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक रविवार सुबह से ही टीवी पर चिपके रहे। वहीं, जो बाहर भी गए वे किसी भी तरह से इस मैच को देखना नहीं भूले। किसी ने दूकानों पर लगी टीवी तो किसी ने मोबाइल पर इस रोमांचक मैच को पूरा देखा।


सुबह से लेकर शाम तक मैच के दौरान सड़कों पर सन्नाटा रहा। मैच जीत के बाद जगह जगह पर क्रिकेट प्रशंसकों ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट व एक दूसरे को खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन



 जिले के साथ साथ मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, घोसी, कोपागंज, दोहरीघाट, रतनपुरा, आदि स्थानों पर भी लोगाें ने भारत की जीत का जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें