फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के लिए सड़क किया जाम

Sun, 11 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष से शौचालय बनवाने की मांग कर रहे जिला पंचायत कालोनी के लोगोें ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। कालोनी की महिलाओं के साथ बच्चियां और अन्य लोग रविवार की सुबह शहर कोतवाली के आजमगढ़ तिराहे को जाम कर सड़क पर बैठ गईं। 
विज्ञापन


सड़क जाम की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान एक घंटे तक आवागमन ठप रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।


नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर जिला पंचायत कालोनी स्थित है। जिसमें जिला पंचायत के कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

 बीते एक साल से जिला पंचायत कालोनी के पीछे दुकानों का निर्माण प्रारंभ हुआ। इस कारण विभाग ने कालोनी में रहने वाले कर्मचारी शिवशंकर सिंह, अनील और आशा सिंह के शौचालय को तुड़वा दिया गया।
विज्ञापन


 जिसके बाद से लोगों को शौचालय के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर महिलाओं को शौचालय के लिए सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी।

 रविवार को तीनों घरों की महिलाओं ने कालोनी की अन्य महिलाएं परिवार के सदस्यों  के साथ मिलकर आजमगढ़ तिराहे पर सड़क जाम कर वहीं बैठ गई। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

मौके पर पहुंचे सारहू चौकी प्रभारी ब्रजभान पांडेय ने लोगाें को समझाने की जाम की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता के शौचालय का जल्द से जल्द निर्माण करने के आश्वासन पर जाम को समाप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें