सड़क मरम्मत की मांग करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
जिले के कोपागंज ब्लॉक के कसारा मार्ग पर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण सोहन, रामजी, हरिलाल, मोहन, नेता, हृदयानंद सहित आदि ने बताया कि यह सड़क कई साल से बदहाल है। बीते दो साल से इसके बनने का दावा हर जन प्रतिनिधि तो कर रहा है, लेकिन इसको लेकर कोई कवायद होती नहीं दिख रही है।
स्थिति यह है कि पांच किमी सड़क पर हर एक कदम पर गहरे गहरे गड्ढे बन चुके है, जिससे आवाजाही करना दुश्वार हो चुका है, कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई कवायद होती नहीं दिख रही है। आरोप लगाया गड्ढा मुक्त सड़क की झूठी रिपोर्ट प्रशासन के लोग भी लगाकर अपनी औपचारिकता पूरी कर ले रहे हैं, उन्हें जनता की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।
कहा कि जल्द ही इस सड़क को लेकर मरम्मत कार्य न होने की स्थिति में वो जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।