फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जुगाड़ की लकड़ी से तन को तपा रहे लोग, अलाव रैन बसेरों तक सीमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक आ चुका है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद से उसका असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलने लगा है। इसके बावजूद नगर पालिका की तरफ से शहर में सिर्फ रैन बसेरों पर भी अलाव जल सके हैं। इसके अलावा शहर के बलिया मोड़ से लेकर बढ़ुआ गोदाम और बड़ागांव से लेकर मुसरदह मोड़ लोग जुगाड़ की लकड़ी से ही लोग अपने तन को तपा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मात्र सात डिग्री दर्ज किया गया। आम तौर पर शहर में ऐसे मौसम में गिरते पारे के बीच जगह- जगह पर जलने वाले अलाव लोगों को काफी राहत देते है। जबकि इस बार नगर पालिका की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि पिछले साल नगर पालिका ने शहर क्षेत्र में कुछ 44 जगहों पर अलाव जलवाया था। इस बार भी लोग नगर पालिका की तरफ टकटकी लगाए है।
शहर में अभी तीन रैन बसेरों के पास अलाव जलाया गया है, आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने के बाद अलाव के लिए नए स्थान चिह्नित करने के बाद ही अलाव जलाए जाएंगे। -दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें