फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पवन क्रिकेट एकेडमी ने सचिन एकेडमी को 85 रनों से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
मऊ। सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पवन क्रिकेट एकेडमी ने सचिन क्रिकेट एकेडमी को 85 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी। पवन क्रिकेट एकेडमी द्वारा दिए गए 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 31.3 ओवरों में महज 164 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पवन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज अर्पित यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसे संकट के समय सौरभ अनूप श्रीवास्तव और प्रियांशु तिवारी ने मोर्चा संभाला।
आयोजक सुंदरम ने बताया कि सौरभ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रियांशु तिवारी ने 61 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 60 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके अलावा कप्तान सर्वजीत राजभर ने 34 गेंदों पर उपयोगी 33 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 35 ओवरों में पवन क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सचिन एकेडमी की ओर से आर्यन कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवरों में मात्र 11 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
250 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाजों आर्यन कुमार (40 रन) और शिवम यादव (35 रन) ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। हालांकि, दोनों के आउट होते ही टीम का मध्यक्रम लड़खड़ा गया।
इसके बाद शुभम वर्मा ने अकेले दम पर संघर्ष किया और मात्र 45 गेंदों में 6 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 70 रनों की ताबड़तोड़ आक्रामक पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
पवन एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर झटके दिए। कप्तान सर्वजीत राजभर और अंकित यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

इसके अलावा रघुनंदन चौहान, प्रांजल कुमार गिरि और प्रियांशु तिवारी को 1-1 सफलता मिली। पूरी सचिन टीम 164 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें