फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति, सामाजिक कार्यक्रम हैं महत्वपूर्ण

Thu, 16 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आयोजित फिल्म महोत्सव के शुभारंभ पर नृत्य प्रस्तु करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, जिला प्रशासन एवं आशा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज गुरुवार को भुजौटी स्थित एसआर प्लाजा में हुआ। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी व सिटी मजिस्ट्रेट राम अभिलाष ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शुरुआत में राष्ट्रगान गाया गया।
विज्ञापन



 आयोजक राजा सिंह ने कहा कि देश के प्रमुख शहरों में यह कार्यक्रम होने के बाद जनपद में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। हमारा प्रयास है कि इस तरह के देशभक्ति एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन जनपद में होता रहे। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के उन शहीदों के लिए श्रद्धांजलि है जिन्होंने ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद कराया। फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन उपस्थित लोगों को सुभाष चंद बोस नामक फिल्म भी दिखाई गई। डॉ. सुनील यादव, राघवेंद्र राय शर्मा, सतीश सिंह, डा. अलका राय, रामकृष्ण भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें