फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया रूट पर बस नहीं चलने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। हर माह करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त करने के बाद स्थानीय परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। हाल यह है कि दोहरीघाट डिपो से 44 बसों का संचालन होता है लेकिन यहां से एक भी बस का संचालन बलिया रूट पर नहीं है। जिम्मेदारों का कहना है कि इस रूट पर यात्री और आय कम होने के चलते बसों का संचालन नहीं हो रहा है। जबकि इस रूट पर बलिया के लिए रोजाना 150 से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। बस के अभाव में निजी वाहन से अधिक किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या में पहले से अधिक यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। लेकिन दोहरीघाट डिपो की बसों का बढ़ाया नहीं जा रहा है। वर्तमान में 51 बसों में से 44 बसों का संचालन ही किया जा रहा है। इसमें भी कई रूट पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या बलिया रूट के यात्रियों को उठानी पड़ रही है। बलिया की जगह केवल बेल्थरारोड तक बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में बलिया जाने वाले यात्रियों को दूसरे डिपो या दूसरे प्राइवेट वाहनों पर आवाजाही के लिए निर्भर रहना पड़ रहा है। इस बाबत एआरएम महेशचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बेल्थरारोड डिपो तक बस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें