फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सीएचसी का कयि निरीक्षण, सीएमओ को दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कस्बा की सीएचसी का निरीक्षण कर कोविड टीकाकरण और ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी ली। क्षेत्र के दो स्थानों पर पौधरोपण कर प्रदेश सरकार द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल में बैठक कर कार्यकर्ताओं से विभिन्न समस्याओं को भी जाना। दो दिनों तक टीकाकरण बंद रहने की जानकारी पर सीएमओ को टीकाकरण सुचारू रूप से संचालन का निर्देश दिया। वहां से प्रभारी मंत्री सरयां गांव और करजौली आश्रम में पौधरोपण किया। उन्होंने सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के बाबत जानकारी ली। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कस्बा के मुख्य मार्ग की खराब स्थिति, रामनगर वलीदपुर रोड, कस्बा में जाम पड़े नालों, जलभराव, बिजली समस्या आदि समेत अन्य समस्याओं की जानकारी दिया। इसके बाद वह देवसीपुर गांव जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर की कोरोना से हुई मौत पर दुख जताया और परिवार वालों को सांत्वना दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री राम सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, एसडीएम आरबी तिवारी, सीओ आरके सिंह, सीएमओ सतीश चंद सिंह, संजय तिवारी, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें