रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : mau
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेेन गुजरती हैं, लेकिन केवल उत्सर्ग एक्सप्रेस के अलावा कोई एक्सप्रेस नहीं रुकती है। बलिया-छपरा रेल मार्ग पर रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर केवल छपरा-लखनऊ उत्सर्ग एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन के अलावा कोई एक्सप्रेस ट्रेनों नहीं रुकती है। जबकि साबरमती एक्सप्रेस, सरजू-जमुना एक्सप्रेस पूर्वांचल गोरखपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, बैरकपुर आजमगढ़ एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, सूरत-छपरा, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जैसी एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है। लेकिन दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिससे मजबूरन यात्रियों को 21 किलोमीटर दूर मऊ जंक्शन या 40 किमी दूर फेफना जंक्शन जाना पड़ता है।
स्टेशन पर एकल टिकट खिड़की, जर्जर वेटिंग रूम और पेयजल की सुविधाएं नहीं है। साबरमति एक्सप्रेस और सरयु जमुना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। रेलवे स्टेशन मास्टर एके पांडेय का कहना था कि लोगों की मांग को लेकर रेलवे के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वहीं कंप्यूटरीकृत टिकट मशीन खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी जा चुकी है।