फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं कार्यकर्ता : दूधनाथ

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबो​धित करते जिला​ध्यक्ष दूधनाथ यादव। स
विज्ञापन
मऊ। सपा की मासिक बैठक शनिवार को शहर के बालनिकेतन स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाला मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम रहा।
विज्ञापन

इसके तहत छूटे हुए नाम जुड़वाने, फर्जी नाम कटवाने और गलतियों के संशोधन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में दूधनाथ यादव ने कहा कि जिले की चारों विधानसभाओं में वर्ष 2025 की सूची और 10 अप्रैल 2026 को जारी मतदाता सूची में लगभग दो लाख नामों का अंतर है।
इससे कई पात्र लोगों के नाम छूट गए हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर मतदाता सूची का अध्ययन करें। नाम छूटने पर फॉर्म-6, गलत नाम होने पर फॉर्म-7 और वर्तनी की त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक फॉर्म भरकर समय पर जमा कराएं। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एसआईआर के बाद अब एसएआर के बहाने सपा समर्थकों के नाम कटवाने और गैर निवासियों के फर्जी नाम जोड़वाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

जिसे सपा के प्रहरी कामयाब नहीं होने देंगे। सदर विधायक अब्बास अंसारी ने कहा कि प्रदेश के तमाम सर्वे सपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं, जिससे भाजपा बौखलाई हुई है। कहा कि 2027 में भाजपा की कोई चाल कामयाब नहीं होगी और इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से इनकी हर गतिविधि पर नजर रखेगी।
बैठक में पूर्व एमएलसी राम जतन राजभर, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, कुदुस अंसारी, जयप्रकाश यादव, रामधनी चौहान, आनंद यादव, सीताराम कुशवाहा, वीरेंद्र यादव लोहिया, तैयब पालकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें