फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधा के टूटने से नाराज परसिया जयरामगिरी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। घाघरा नदी के पानी के दबाव से क्षेत्र के गजियापुर-परसिया बंधा के टूटने से नाराज परसिया जयराम गिरी गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परसिया बंधा में मरम्मत कार्य के नाम पर खानापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

नदी की तेज लहरें बंधा से टकरा रही है। बंधा कटकर गिर रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी कागज में ही बंधा की मरम्मत करा रहे हैं। नदी के पानी का दबाव बढ़ने के बाद भी बंधा की निगरानी नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि बंधा कमजोर होने के चलते ही गत बुधवार को गजियापुर-महुआनी बोरी बंधा बगही पुरवा के पास 50 फीट लंबाई में टूट गया था। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बंधा की मरम्मत अविलंब नहीं कराया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में अनिल यादव, अमरेश यादव ,मैनेजर गौड़, रामजन्म गौड़, मुसाफिर चौहान, जयप्रकाश यादव, मणिंद्र गौड़ ,चंद्रभान यादव, कन्हैया यादव, रामायन यादव, लल्लन यादव, भानप्रताप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें