फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाए जाने पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के जनपदीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने मनोज सिन्हा जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया है। सिन्हा के व्यक्तित्व से भाजपा के कार्यकर्ता प्रेरणा लेते रहे हैं। सिन्हा ने अपने कार्यकाल में पूर्वांचल का सर्वांगीण विकास किया, केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं पूर्वांचल में आई। जिससे यहां के निवासियों का जीवन सुलभ हुआ। इस अवसर पर योगेन्द्र राय, राकेश मिश्र, संजय पांडेय, अशोक सिंह, मनोज राय, संजीव जायसवाल, नूपुर अग्रवाल, कृष्ण कान्त राय, सर्वेश राय, इंद्रदेव प्रसाद, सुनील यादव, मनीष मद्धेशिया, सुधीर सोनकर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें