फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव के विरोध में पारा मुहल्लावासियों किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के पारा मुहल्ले में मंगलवार की सुबह सीसीरोड पर तीन वर्षों से जलजमाव के विरोध में ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आए दिन गंदगी के कारण बच्चे बीमार रहते हैं। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। रात दिन उठ रहे दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के पारा मुहल्ले में गत तीन वर्षों पूर्व आरसीसी रोड का निर्माण लाखों रुपए की लागत से बनाया गया। लेकिन उक्त रास्ते में नाली और जलनिकासी की व्यवस्था न होने के चलते घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाई हो रही है। जिससे आजिज होकर सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार तीन वर्षों से मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी और कीचड़ फैला हुआ है। शिकायत के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शादी विवाह तथा त्योहारों पर हम सभी लोग कीचड़ में आते जाते हैं। कभी क्षेत्र में दवा का छिड़काव नहीं होता। न हीं नालियों में क्लोरीन की गोलियां पड़ती है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन करने वालों में आलोक, संजय विश्वकर्मा, राम प्रसाद विश्वकर्मा, विनोद प्रजापति, अखिलेश विश्वकर्मा, अभिनंदन विश्वकर्मा, नारायण राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें