फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के मुख्य निर्माता : राजमंगल

विज्ञापन
नगर के बुनकर कालोनी ​स्थित कार्यालय पर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष
विज्ञापन
मऊ। नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शनिवार को पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही देश के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के मुख्य निर्माता थे। उन्होंने देश को वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की एक मजबूत नींव प्रदान की। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने सभी से उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को और मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजमंगल यादव को पुनः जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ओमप्रकाश ठाकुर, सोहैल नोमानी, उदय प्रताप राय, हफीजुर्रहमान अंसारी, रामकेश सिंह पटेल, कैलाश चौहान, सचिदानंद राय, अवनीश यादव, विनय गौतम, सुरेश राजभर, प्रेमशिला और सरोज पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें